Bank Holiday: अगर आप सोमवार 28 जुलाई 2025 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर 2025 के मुताबिक इस दिन एक विशेष धार्मिक पर्व के चलते एक राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ सकता है।
द्रुक्पा छे-जी पर सिक्किम में बैंक अवकाश
28 जुलाई को सिक्किम राज्य में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह है स्थानीय बौद्ध पर्व ‘द्रुक्पा छे-जी’, जिसे द्रुक्पा सम्प्रदाय के अनुयायी पूरे श्रद्धा भाव से मनाते हैं। इस दिन मठों में विशेष पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक परिधान में जुलूस निकलते हैं। लोग बौद्ध धर्मग्रंथों का पाठ करते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार का आनंद लेते हैं।
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार छुट्टी
RBI ने 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जिसमें 28 जुलाई को गंगटोक (सिक्किम) में छुट्टी घोषित की गई है। इस अवकाश को “Drukpa Tshe-Zhi” के नाम से कैलेंडर में दर्शाया गया है। इसका असर केवल सिक्किम के बैंकों पर पड़ेगा, देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
रविवार 27 जुलाई को भी रहेगी बैंक बंदी
इससे पहले रविवार 27 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में सिक्किम में लगातार दो दिन, रविवार और सोमवार, बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। जिन ग्राहकों को इन दो दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, उन्हें समय रहते तैयारी कर लेनी चाहिए।
किन कामों के लिए जरूरी है बैंक शाखा जाना?
हालांकि आज के दौर में नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ने ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं डिजिटल कर दी हैं। लेकिन कई जरूरी काम अब भी ऐसे हैं। जिनके लिए बैंक शाखा में जाना अनिवार्य होता है। उदाहरण के लिए:
- KYC अपडेट
- कैश जमा या निकासी
- लॉकर सेवा
- असफल ट्रांजैक्शन की शिकायत
- जॉइंट अकाउंट खोलना या बंद कराना
ऐसे कामों के लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए पहले से यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक कब बंद रहेंगे।
जुलाई 2025 की प्रमुख बैंक छुट्टियां (RBI हॉलिडे लिस्ट)
तारीख | राज्य | अवकाश का कारण |
---|---|---|
3 जुलाई | अगरतला | खार्ची पूजा |
5 जुलाई | जम्मू | गुरु हरगोबिन्द जी का जन्मदिवस |
14 जुलाई | शिलांग | बेह डेइंख्लम |
16 जुलाई | देहरादून | हरेला पर्व |
17 जुलाई | शिलांग | वू तिरोत सिंग पुण्यतिथि |
19 जुलाई | अगरतला | केर पूजा |
28 जुलाई | गंगटोक (सिक्किम) | द्रुक्पा छे-जी |
इसके अलावा महीने के हर रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करें
यदि आपका काम डिजिटल तरीके से हो सकता है, तो नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI या ATM सेवा का लाभ उठाना बेहतर होगा। डिजिटल बैंकिंग के ज़रिए आप कर सकते हैं:
- पैसे ट्रांसफर
- बैलेंस चेक
- बिल भुगतान
- लोन के लिए आवेदन
- FD/RD खोलना या क्लोज करना
हालांकि तकनीकी समस्याएं या असफल ट्रांजैक्शन की स्थिति में भी ग्राहकों को शाखा में जाना पड़ता है। इसलिए छुट्टी की जानकारी पहले से होना बहुत जरूरी है।
छुट्टियों से पहले निपटा लें जरूरी बैंकिंग कार्य
अगर आप सिक्किम में रहते हैं या किसी काम से वहां जाना है, तो 28 जुलाई से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। दूसरे राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। लेकिन जो ग्राहक इंटरस्टेट बैंकिंग करते हैं या सिक्किम स्थित शाखा से जुड़ाव रखते हैं। उन्हें इस छुट्टी का ध्यान रखना होगा।