Gold Silver Price : भारतीय सर्राफा बाजार में 2 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट के अनुसार, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 97 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार तो है, लेकिन इसके बावजूद मंगलवार की तुलना में आज इसकी कीमत कम हो गई है। इसी तरह, चांदी के रेट में भी करीब 1,063 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है।
24 कैरेट सोना 173 रुपये हुआ सस्ता
आज यानी 2 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोना 999 शुद्धता के साथ 97257 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है, जो मंगलवार की शाम के रेट 97430 रुपये से 173 रुपये कम है। इसी तरह, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 96868 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिन की तुलना में 172 रुपये कम है।
अन्य कैरेट वाले सोने की कीमतें भी घटीं
आज के दिन 916 शुद्धता वाला 22 कैरेट सोना 89087 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जो कल से 159 रुपये सस्ता है। 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने का रेट 72943 रुपये है, जबकि 585 शुद्धता वाला 14 कैरेट सोना 56895 रुपये पर पहुंच गया है। इन सभी रेट्स में मंगलवार शाम के मुकाबले 102 से 159 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी की कीमत में 1063 रुपये की बड़ी गिरावट
चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत भरी खबर है। 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट आज 105900 रुपये प्रति किलो है, जो पिछले दिन 106963 रुपये प्रति किलो था। यानी एक ही दिन में 1063 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि यह रेट GST को शामिल किए बिना है, और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज भी अतिरिक्त देना होगा।
पिछले 24 घंटे में कितनी बदलीं कीमतें?
सोने और चांदी के भाव में पिछले 24 घंटे में कितना बदलाव हुआ, इसका पूरा ब्योरा नीचे दिया गया है:
शुद्धता | मंगलवार शाम का रेट (₹) | बुधवार सुबह का रेट (₹) | रेट में बदलाव (₹) |
---|---|---|---|
सोना (999) | 97430 | 97257 | 173 रुपये सस्ता |
सोना (995) | 97040 | 96868 | 172 रुपये सस्ता |
सोना (916) | 89246 | 89087 | 159 रुपये सस्ता |
सोना (750) | 73073 | 72943 | 130 रुपये सस्ता |
सोना (585) | 56997 | 56895 | 102 रुपये सस्ता |
चांदी (999) | 106963 | 105900 | 1063 रुपये सस्ती |
कहां से मिलती है इन दरों की जानकारी?
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) देशभर के प्रमुख बाजारों से भाव लेकर हर दिन सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम को गोल्ड-सिल्वर के रेट ibjarates.com वेबसाइट पर जारी करता है। ये रेट बाजार की ट्रेडिंग और मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होते हैं। हालांकि, स्थानीय ज्वैलरी दुकानों पर ये रेट भिन्न हो सकते हैं, क्योंकि वहां GST और मेकिंग चार्ज अलग से जोड़े जाते हैं।